Skip to main content

लगातार दूसरे दिन घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिये- दिल्ली-NCR में कितना हुआ रेट


लगातार दूसरे दिन घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिये- दिल्ली-NCR में कितना हुआ रेट

बृहस्पतिवार को तेल कंपनियों ने करोड़ों लोगों को राहत देते हुए तेल के दामों में कमी की है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 21 पैसे तो डीजल के दाम में 11 पैसे की कमी की गई है।


नई दिल्ली (जेएनएन)। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश के लोगों को लगातार दूसरे दिन थोड़ी राहत मिली है। बृहस्पतिवार के साथ शुक्रवार को भी तेल कंपनियों ने देश के करोड़ों लोगों को राहत देते हुए तेल के दामों में कमी की है। कीमतों में बदलाव शुक्रवार सुबह 6 बजे हुआ है। 
दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 24 पैसे तो डीजल के दाम में 10 पैसे की कमी की गई है। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 24 पैसे की कमी के साथ 82.38 रुपये प्रति लीटर लोगों को मिल रहा है, तो डीजल 10 पैसे की कमी के साथ 75.48 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 पैसे की कमी के साथ पेट्रोल 87.84 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, तो, 11 पैसे की कमी के साथ डीजल 79.13 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
गाजियाबाद में पेट्रोल 80.22 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है
गाजियाबाद में पेट्रोल का दाम बृहस्पतिवार को 80.22 रुपये प्रति लीटर है। डीजल 73.63 रुपये में बिक रहा है। सभी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर कीमतें समान हैं। बता दें कि 16 जून से पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन अंतरराष्ट्रीय मार्केट के हिसाब से बदल रही हैं।

नोएडा में पेट्रोल 80.17 तो डीजल 73.67 रुपये का दाम प्रति लीटर है
दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल का दाम बृहस्पतिवार को 80.17 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल 73.67 रुपये में बिक रहा है। सभी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर कीमतें समान हैं। 
गुरुग्राम में भी घटे दाम
गुरुग्राम में पेट्रोल का दाम 81.49 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल 74.53 रुपये में बिक रहा है। यहां पर दिल्ली की तुलना में तकरीबन 2.50 पैसे कम दाम है।  

यहां पर बता दें कि पेट्रोल-डीजल के वैट में कमी नहीं करने पर पेट्रोल पंप संचालकों ने एक बार फिर दिल्ली सरकार को हड़ताल की चेतावनी दी है। संचालकों ने 22 अक्टूबर को 24 घंटे की हड़ताल करने की घोषणा की है, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी के 400 से अधिक पेट्रोल पंप शामिल होंगे। यदि यह हड़ताल हुई तो सुबह 6 बजे से अगली सुबह 6 बजे तक पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।
चैम्सफोर्ड क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) के अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने कहा कि पूर्ववर्ती शीला दीक्षित सरकार में पेट्रोल पर वैट दर 20 फीसद व डीजल पर 12.50 फीसद था, जिसे मौजूदा सरकार ने बढ़ाकर क्रमश: 27 फीसद व 16.75 फीसद कर दिया है। अभी दिल्ली सरकार पेट्रोल से 17.56 रुपये व डीजल से 10.76 रुपये प्रति लीटर वैट वसूल रही है।

वैट दरों में कटौतीभाजपा शासित पड़ोसी राज्यों में वैट दरों में कटौती से दरें कम हुई हैं। इसलिए दिल्ली में पेट्रोल की बिक्री 20 फीसद व डीजल में 30 फीसद की कमी आई है। आने वाले समय में बिक्री में कमी और बढ़ सकती है। इससे उनका कारोबार तो प्रभावित होगा ही, दिल्ली सरकार का राजस्व भी घटेगा।


Comments

Popular posts from this blog

फाइव स्टार होटल में गुंडागर्दी का मामला: फरार आशीष पांडे ने सरेंडर किया, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

फाइव स्टार होटल में गुंडागर्दी का मामला: फरार आशीष पांडे ने सरेंडर किया, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा  18 अक्टूबर, 2018 2:54 PM   SHARE ईमेल करें 0 टिप्पणियां फाइव स्टार होटल हयात में गुंडारर्दी के मामले में आशीष पांडे ने सरेंडर किया नई दिल्ली:  दिल्ली के फाइव स्टार हयात होटल में बीते दिनों पिस्टल के दम पर गुंडागर्दी करने वाले आशीष पांडे ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इससे पहले आशीष ने सरेंडर की अर्जी दी और साथ ही आशीष ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया है और उसने कहा कि इस पूरे मामले में सिर्फ एक पक्ष की बात सुनी गई. बता दें कि आशीष बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडे का बेटा है. आषीष पांडे ने सरेंडर करने से पहले एक वीडियो जारी किया. इस वीडियो में आशीष कह रहा है कि उसका मीडिया ट्रायल हो रहा है. इस पूरे मामले में सिर्फ एक पक्ष की बात सुनी गई है. मेरी बात नहीं सुनी गई है. वहीं, दिल्ली पुलिस की टीम कोर्ट में आशीष पांडे को कस्टडी में लेने के लिए पहुंच चुकी है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में...

कंबल बाबा के ऑडियो से सियासी तूफान, बोले- 10 करोड़ और मंत्री बनने के लिए कांग्रेसी नेता गए BJP में

छत्तीसगढ़ः कंबल बाबा के ऑडियो से सियासी तूफान, बोले- 10 करोड़ और मंत्री बनने के लिए कांग्रेसी नेता गए BJP में रायपुर:  छत्तीसगढ़ में सियासी गलियारे में टहलने वाले एक रसूखदार बाबा और कांग्रेस विधायक के बीच बातचीत के कथित ऑडियो ने राजनीतिक तूफान ला दिया है. इससे बीजेपी पर कांग्रेस के नेताओं को तोड़ने का आरोप लग रहा है. छत्तीसगढ़ की राजनीति में चुनाव के वक्त यह खेल नया नहीं है. हर चुनाव से पहले नेताओं के ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग से जुड़े खुलासे बढ़ जाते हैं. इस बार जो ऑडियो आया है, वह राज्य के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के शुगर की बीमारी का इलाज करने वाले कंबल बाबा और कांग्रेस विधायक चिंतामणि महराज से जुड़ा बताया जाता है. इस कथित ऑडियो ने सियासी खलबली मचा दी है. दरअसल इस वायरल आडियो में सियासी रूप से खासे रसूखदार कंबल बाबा कांग्रेस के लुंड्रा विधायक चिंतामणि महाराज को बीजेपी में शामिल होने की पेशकश कर रहे हैं.इसके लिए उन्हें मंत्री पद का भी लालच देते सुने जा रहे हैं.   बाबा और विधायक के बीच क्या हुई बातचीत वायरल हुए कथित ऑडियो में कंबल बाबा और कांग्रेस विधायक चिंत...

सपना चौधरी पहली बार जब बैठीं बिजनेस क्लास में, एयरहोस्टेस ने कह दिया कुछ ऐसा कि उड़ गए होश...;

सपना चौधरी पहली बार जब बैठीं बिजनेस क्लास में, एयरहोस्टेस ने कह दिया कुछ ऐसा कि उड़ गए होश...; नई दिल्ली:  सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) का जादू अब सिर्फ स्टेज शोज तक सीमित नहीं है, बल्कि वह भोजपुरी (Bhojpuri), पंजाबी (Punjabi), हरियाणवी (Haryanvi) और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने खूब रंग जमा रही है. हालांकि, सपना चौधरी के लिए यहां तक का सफर पूरा करना आसान नहीं था. कई सालों के संघर्ष के बाद वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं और अब अपनी सफलता का लुत्फ उठा रही हैं. 28 वर्षीय सपना चौधरी रोहतक की रहने वाली हैं. देसी बैकग्राउंड से बिलॉन्ग करने वाली सपना चौधरी जब एलीट क्लास में एंट्री करती हैं, तो उन्हें कैसा महसूस होता है. इसका अनुभव उन्होंने एक टीवी शो के विशेष प्रोग्राम में कुमार विश्वास के साथ साझा किया.   सपना चौधरी के पेरेंट्स की तरह क्या वह भी करेंगी लव मैरिज, हरियाणवी सिंगर ने दिया ऐसा जवाब... कुमार विश्वास के साथ अपने अनुभव शेयर करते हुए सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) कहती हैं, "मैं इतनी पढ़ी-लिखी नहीं हूं, इसलिए अंग्रेजी में हाथ तंग नहीं बल्कि सबकुछ ही ...