Skip to main content

फाइव स्टार होटल में गुंडागर्दी का मामला: फरार आशीष पांडे ने सरेंडर किया, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

फाइव स्टार होटल में गुंडागर्दी का मामला: फरार आशीष पांडे ने सरेंडर किया, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा



फाइव स्टार होटल में गुंडागर्दी का मामला: फरार आशीष पांडे ने सरेंडर किया, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा


 SHARE
ईमेल करें
0टिप्पणियां
फाइव स्टार होटल में गुंडागर्दी का मामला: फरार आशीष पांडे ने सरेंडर किया, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
फाइव स्टार होटल हयात में गुंडारर्दी के मामले में आशीष पांडे ने सरेंडर किया
नई दिल्ली: दिल्ली के फाइव स्टार हयात होटल में बीते दिनों पिस्टल के दम पर गुंडागर्दी करने वाले आशीष पांडे ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इससे पहले आशीष ने सरेंडर की अर्जी दी और साथ ही आशीष ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया है और उसने कहा कि इस पूरे मामले में सिर्फ एक पक्ष की बात सुनी गई. बता दें कि आशीष बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडे का बेटा है. आषीष पांडे ने सरेंडर करने से पहले एक वीडियो जारी किया. इस वीडियो में आशीष कह रहा है कि उसका मीडिया ट्रायल हो रहा है. इस पूरे मामले में सिर्फ एक पक्ष की बात सुनी गई है. मेरी बात नहीं सुनी गई है. वहीं, दिल्ली पुलिस की टीम कोर्ट में आशीष पांडे को कस्टडी में लेने के लिए पहुंच चुकी है.

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आषीश के रिमांड की दिल्ली पुलिस ने मांग की. मगर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की इस मांग को खारिज कर दिया और आशीष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कोर्ट ने पुलिस को पूछताछ और अरेस्ट एपलिकेशन के लिए 20 मिनट का समय दिया. अर्जी के मुताबिक, आशीष स्वेच्छा से अदालत के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार है. अदालत ने इस मामले में बुधवार को आशीष के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी किया था.


पटियाला हाउस कोर्ट ने आशीष पांडे को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है. पुलिस चार दिन की रिमांड की मांग कर रही थी. दिल्ली पुलिस का कहना था कि आशीष को लखनऊ भी ले जाना है और हथियार भी बरामद करने हैं, इसलिए 4 दिन की रिमांड दी जाए. इस पर आशीष के वकील के कहा कि अगर कोर्ट कहेगा तो वो बंदूक भी कोर्ट में जमा कर सकते हैं. आशीष के वकील ने कहा कि आशीष का कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं है. मीडिया ट्रायल हुआ है और ये एक राजनीतिक परिवार से आते हैं इसलिए मामले को तूल दिया गया है.

'...और उन्होंने मेरी दोस्त को गाली देना शुरू कर दिया', पढ़ें 5 स्टार होटल में पिस्टल के दम पर गुंडागर्दी की पूरी दास्तां

पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर करने के बाद आशीष ने कहा मुझे इस तरह प्रोजेक्ट किया जा रहा है जैसे मैं वांटेड आतंकवादी हूं और पूरे देश की पुलिस में मुझे ढूंढ रही है. मेरे खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी हुआ है. अगर आप सीसीटीवी फुटेज चेक करेंगे तो आप पाएंगे कि उस रात महिला टॉयलेट में कौन गया था और किसे किसने धमकी दी थी.

दिल्ली के फाइव स्टार होटल में गुंडागर्दी : पूर्वी यूपी में छिपा है आशीष पांडेय, सरेंडर करने की तैयारी में !

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आशीष पांडे ने अपने दोस्तों के एक व्हाट्सएप ग्रुप में एक मैसेज भेजा था. MSG में आशीष पांडे ने लिखा है कि दोस्तों, मेरा एक वीडियो वायरल हुआ है, ये एक गलती थी, मैंने गलती की है, इसके लिए मैं माफी मांगता हूं, इस समय मुझे आप सबकी जरूरत है मेरी मदद करे, और इस वीडियो को वायरल ना होने दे, मुझे खेद है कि मैंने सबको निराश किया और खुदको भी. कृपया मेरी मदद करे.

दिल्ली के फाइव स्टार होटल में गुंडागर्दी, आरोपी आशीष पांडेय और घटना से जुड़ीं 10 बातें

0टिप्पणियां
क्या है मामला:
दरअसल, दक्षिणी दिल्ली के भीका जी कामा प्लेस स्थित पांच सितारा होटल हयात में 13 अक्टूबर की रात विवाद हुआ था. घटना का खुलासा दो दिन बाद हुआ, जब 1 मिनट 14 सेकंड  का वीडियो वायरल हुआ. जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक रईसजादा सरेआम हाथ मे पिस्टल लिये राजधानी दिल्ली में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहा है. वायरल वीडियो मे युवक हाथ मे पिस्टल लिये हुए होटल के मेन गेट पर  एक कपल को धमकाता नजर आया. इस शख्स ने न केवल इस कपल को पिस्तौल के दम पर धमकाया बल्कि उनके साथ जमकर गली गलौज भी की. तभी कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद ये शख्स अपनी कार मे वापस आकर बैठ गया, लेकिन उसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नही हुआ, ये शख्स इस कपल को ना सिर्फ गंदी गलियां देता रहा बल्कि अगले दिन देख लेने की धमकी भी. इस वायरल वीडियो के मुताबिक, इस शख्स का नाम आशीष है, वीडियो में उसके साथ  कार के अंदर तीन लड़कियां भी बैठी नजर आ रही है. जो इस शख्स को काबू करने की कोशिश करती हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया. लखनऊ निवासी होने के कारण दिल्ली से पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए रवाना हुई. हालांकि अब तक वह पुलिस की पकड़ से बाहर है.

Comments

Popular posts from this blog

कंबल बाबा के ऑडियो से सियासी तूफान, बोले- 10 करोड़ और मंत्री बनने के लिए कांग्रेसी नेता गए BJP में

छत्तीसगढ़ः कंबल बाबा के ऑडियो से सियासी तूफान, बोले- 10 करोड़ और मंत्री बनने के लिए कांग्रेसी नेता गए BJP में रायपुर:  छत्तीसगढ़ में सियासी गलियारे में टहलने वाले एक रसूखदार बाबा और कांग्रेस विधायक के बीच बातचीत के कथित ऑडियो ने राजनीतिक तूफान ला दिया है. इससे बीजेपी पर कांग्रेस के नेताओं को तोड़ने का आरोप लग रहा है. छत्तीसगढ़ की राजनीति में चुनाव के वक्त यह खेल नया नहीं है. हर चुनाव से पहले नेताओं के ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग से जुड़े खुलासे बढ़ जाते हैं. इस बार जो ऑडियो आया है, वह राज्य के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के शुगर की बीमारी का इलाज करने वाले कंबल बाबा और कांग्रेस विधायक चिंतामणि महराज से जुड़ा बताया जाता है. इस कथित ऑडियो ने सियासी खलबली मचा दी है. दरअसल इस वायरल आडियो में सियासी रूप से खासे रसूखदार कंबल बाबा कांग्रेस के लुंड्रा विधायक चिंतामणि महाराज को बीजेपी में शामिल होने की पेशकश कर रहे हैं.इसके लिए उन्हें मंत्री पद का भी लालच देते सुने जा रहे हैं.   बाबा और विधायक के बीच क्या हुई बातचीत वायरल हुए कथित ऑडियो में कंबल बाबा और कांग्रेस विधायक चिंत...

सपना चौधरी पहली बार जब बैठीं बिजनेस क्लास में, एयरहोस्टेस ने कह दिया कुछ ऐसा कि उड़ गए होश...;

सपना चौधरी पहली बार जब बैठीं बिजनेस क्लास में, एयरहोस्टेस ने कह दिया कुछ ऐसा कि उड़ गए होश...; नई दिल्ली:  सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) का जादू अब सिर्फ स्टेज शोज तक सीमित नहीं है, बल्कि वह भोजपुरी (Bhojpuri), पंजाबी (Punjabi), हरियाणवी (Haryanvi) और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने खूब रंग जमा रही है. हालांकि, सपना चौधरी के लिए यहां तक का सफर पूरा करना आसान नहीं था. कई सालों के संघर्ष के बाद वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं और अब अपनी सफलता का लुत्फ उठा रही हैं. 28 वर्षीय सपना चौधरी रोहतक की रहने वाली हैं. देसी बैकग्राउंड से बिलॉन्ग करने वाली सपना चौधरी जब एलीट क्लास में एंट्री करती हैं, तो उन्हें कैसा महसूस होता है. इसका अनुभव उन्होंने एक टीवी शो के विशेष प्रोग्राम में कुमार विश्वास के साथ साझा किया.   सपना चौधरी के पेरेंट्स की तरह क्या वह भी करेंगी लव मैरिज, हरियाणवी सिंगर ने दिया ऐसा जवाब... कुमार विश्वास के साथ अपने अनुभव शेयर करते हुए सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) कहती हैं, "मैं इतनी पढ़ी-लिखी नहीं हूं, इसलिए अंग्रेजी में हाथ तंग नहीं बल्कि सबकुछ ही ...