Skip to main content

Facebook ने लॉन्च किया वीडियो कॉलिंग डिवाइस, जानें इसके खास फीचर्स

Facebook ने लॉन्च किया वीडियो कॉलिंग डिवाइस, जानें इसके खास फीचर्स



सोशल मीडिया कंपनी facebook ने एक स्मार्ट वीडियो कॉलिंग डिवाइस Portal और Portal+ लॉन्च किया है


नई दिल्ली (टेक डेस्क)। पिछले कई महीने से विवादों की वजह से सुर्खियों में बनी सोशल मीडिया कंपनी facebook ने एक स्मार्ट वीडियो कॉलिंग डिवाइस Portal और Portal+ लॉन्च किया है। इस डिवाइस की मदद से फेसबुक यूजर्स अपने फ्रेंड्स के साथ वीडियो कॉल कर सकेंगे। इन डिवाइस का मुख्य फीचर इसमें मौजूद खास कैमरा है। इन दोनों ही डिवाइस में खास कैमरा दिया गया है। साथ ही डिवाइस की स्क्रीन भी काफी बड़ी दी गई है।
फेसबुक ने पिछले कुछ महीने में प्राइवेसी फीचर्स पर काफी काम किया है। इन दोनों ही डिवाइस के कैमरे और माइक्रोफोन्स को एक स्विच के माध्यम से ऑफ किया जा सकता है। स्विच देने के पीछे फेसबुक का मकसद यह है कि डिवाइस लोगों को वॉच न कर रहा हो। इससे पहले अमेजन के स्मार्ट डिवाइस से प्राइवेसी लीक की खबरें भी पहले आ चुकी हैं।
इन स्मार्ट डिवाइस के कैमरे में फेस रिकॉग्निशन फीचर दिया गया है जो वीडियो कॉल पर बात करे यूजर्स के फेस को रिकॉग्नाइज करके फॉलो करता है। इसके साथ ही आपके लीविंग रूम या किचन में क्या पक रहा है यह भी देख सकता है। इन डिवाइस में लगे स्मार्ट कैमरे की खास बात यह है कि यह ऑटोमैटिकली पैन करके या फिर जूम करके वीडियो कॉल में सामने वाले यूजर्स को दिखा सकता है।

–– ADVERTISEMENT ––

इस स्मार्ट डिवाइस में न्वाइज को खत्म करने के लिए स्मार्ट साउंड मिनिमाइजर दिया गया है जो बैकग्राउंड साउंट को कंट्रोल कर लेता है। इसके अलावा यह एक सिनेमेटोग्राफर की तरह काम भी करता है। वीडियो कॉल के दौरान यह आपको डायरेक्ट करता है कि किस पोजीशन में वीडियो कॉल के दौरान रहना है।
इन दोनों डिवाइस को फिलहाल अमेरिका में उपलब्ध करा दिया गया है। Portal में 10 इंच का डिस्प्ले 720 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ दिया गया है जबकि Portal+ में 15.6 इंच का डिस्प्ले 1080 पिक्सल के रिजोल्यूशन के साथ दिया गया है। इन दोनों ही डिवाइस में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। डिवाइस अमेजन अलेक्सा वॉयस असिस्टेंस फीचर के साथ आता है। इन दोनों ही डिवाइस पर वीडियो कॉल्स के अलावा फेसबुक वीडियो को भी स्ट्रीम किया जा सकता है। Portal की कीमत 199 अमेरिकी डॉलर यानी कि लगभर 14,000 रुपये है जबकि Portal+ की कीमत 349 अमेरिकी डॉलर यानी कि 24,500 रुपये है।


Comments

Popular posts from this blog

फाइव स्टार होटल में गुंडागर्दी का मामला: फरार आशीष पांडे ने सरेंडर किया, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

फाइव स्टार होटल में गुंडागर्दी का मामला: फरार आशीष पांडे ने सरेंडर किया, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा  18 अक्टूबर, 2018 2:54 PM   SHARE ईमेल करें 0 टिप्पणियां फाइव स्टार होटल हयात में गुंडारर्दी के मामले में आशीष पांडे ने सरेंडर किया नई दिल्ली:  दिल्ली के फाइव स्टार हयात होटल में बीते दिनों पिस्टल के दम पर गुंडागर्दी करने वाले आशीष पांडे ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इससे पहले आशीष ने सरेंडर की अर्जी दी और साथ ही आशीष ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया है और उसने कहा कि इस पूरे मामले में सिर्फ एक पक्ष की बात सुनी गई. बता दें कि आशीष बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडे का बेटा है. आषीष पांडे ने सरेंडर करने से पहले एक वीडियो जारी किया. इस वीडियो में आशीष कह रहा है कि उसका मीडिया ट्रायल हो रहा है. इस पूरे मामले में सिर्फ एक पक्ष की बात सुनी गई है. मेरी बात नहीं सुनी गई है. वहीं, दिल्ली पुलिस की टीम कोर्ट में आशीष पांडे को कस्टडी में लेने के लिए पहुंच चुकी है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में...

कंबल बाबा के ऑडियो से सियासी तूफान, बोले- 10 करोड़ और मंत्री बनने के लिए कांग्रेसी नेता गए BJP में

छत्तीसगढ़ः कंबल बाबा के ऑडियो से सियासी तूफान, बोले- 10 करोड़ और मंत्री बनने के लिए कांग्रेसी नेता गए BJP में रायपुर:  छत्तीसगढ़ में सियासी गलियारे में टहलने वाले एक रसूखदार बाबा और कांग्रेस विधायक के बीच बातचीत के कथित ऑडियो ने राजनीतिक तूफान ला दिया है. इससे बीजेपी पर कांग्रेस के नेताओं को तोड़ने का आरोप लग रहा है. छत्तीसगढ़ की राजनीति में चुनाव के वक्त यह खेल नया नहीं है. हर चुनाव से पहले नेताओं के ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग से जुड़े खुलासे बढ़ जाते हैं. इस बार जो ऑडियो आया है, वह राज्य के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के शुगर की बीमारी का इलाज करने वाले कंबल बाबा और कांग्रेस विधायक चिंतामणि महराज से जुड़ा बताया जाता है. इस कथित ऑडियो ने सियासी खलबली मचा दी है. दरअसल इस वायरल आडियो में सियासी रूप से खासे रसूखदार कंबल बाबा कांग्रेस के लुंड्रा विधायक चिंतामणि महाराज को बीजेपी में शामिल होने की पेशकश कर रहे हैं.इसके लिए उन्हें मंत्री पद का भी लालच देते सुने जा रहे हैं.   बाबा और विधायक के बीच क्या हुई बातचीत वायरल हुए कथित ऑडियो में कंबल बाबा और कांग्रेस विधायक चिंत...

सपना चौधरी पहली बार जब बैठीं बिजनेस क्लास में, एयरहोस्टेस ने कह दिया कुछ ऐसा कि उड़ गए होश...;

सपना चौधरी पहली बार जब बैठीं बिजनेस क्लास में, एयरहोस्टेस ने कह दिया कुछ ऐसा कि उड़ गए होश...; नई दिल्ली:  सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) का जादू अब सिर्फ स्टेज शोज तक सीमित नहीं है, बल्कि वह भोजपुरी (Bhojpuri), पंजाबी (Punjabi), हरियाणवी (Haryanvi) और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने खूब रंग जमा रही है. हालांकि, सपना चौधरी के लिए यहां तक का सफर पूरा करना आसान नहीं था. कई सालों के संघर्ष के बाद वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं और अब अपनी सफलता का लुत्फ उठा रही हैं. 28 वर्षीय सपना चौधरी रोहतक की रहने वाली हैं. देसी बैकग्राउंड से बिलॉन्ग करने वाली सपना चौधरी जब एलीट क्लास में एंट्री करती हैं, तो उन्हें कैसा महसूस होता है. इसका अनुभव उन्होंने एक टीवी शो के विशेष प्रोग्राम में कुमार विश्वास के साथ साझा किया.   सपना चौधरी के पेरेंट्स की तरह क्या वह भी करेंगी लव मैरिज, हरियाणवी सिंगर ने दिया ऐसा जवाब... कुमार विश्वास के साथ अपने अनुभव शेयर करते हुए सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) कहती हैं, "मैं इतनी पढ़ी-लिखी नहीं हूं, इसलिए अंग्रेजी में हाथ तंग नहीं बल्कि सबकुछ ही ...