Skip to main content

किया जो रावण का दहन तो होगा अंजाम बुरा, पढि़ए लंकेश के भक्तों ने कहा किया ऐलान

किया जो रावण का दहन तो होगा अंजाम बुरा, पढि़ए लंकेश के भक्तों ने कहा किया ऐलान



किया जो रावण का दहन तो होगा अंजाम बुरा, पढि़ए लंकेश के भक्तों ने कहा किया ऐलान




आगरा [जेएनएन]: आज का दिन विशेष है। विजय दशमी के उत्सव में हर कोई सराबोर है। लंकापति दशानन के दहन की तैयारियां जोरों पर है। लंकेश के दहन की तैयारी मथुरा में भी चल रही थीं तो दूसरी ओर लंकेश के भक्तों ने बड़ा ऐलान कर सनसनी फैला दी है।
शुक्रवार को दशहरा के अवसर पर एक तरफ जहां रावण के पुतले को जलाने की तैयारी हो रही थी, वहीं दूसरी तरफ शिव तांडव स्त्रोत के रचयिता रावण के स्वरूप को पूजा जा रहा था। बकायदा लंकेश भक्त दशानन के जयकारे लगे रहे थे।
विजयदशमी पर लंकेश भक्त मंडल ने प्रत्येक वर्ष की तरह दशानन की पूजा की। शुक्रवार को लक्ष्मी नगरी स्थित यमुना पार पुल के नीचे बने शिव मंदिर पर दोपहर 12 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया। सबसे पहले स्वरूप (कुलदीप अवस्थी) को तैयार किया गया। बकाएदा दस सिर जैसा रूप बनाया गया। इसके बाद रावण और भक्तों ने मिलकर महादेव की भव्य पूजा की। फिर दशानन पूजा हुई। इसके बाद महाआरती की गई। लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। मंडल अध्यक्ष एडवोकेट ओमवीर सारस्वत ने बताया कि रावण प्रकांड पंडित थे तथा सारस्वत समाज के पूर्वज भी थे। जिसके चलते पिछले 15-20 वर्षों से उनकी पूजा की जा रही है।


उन्होंने आगे कहा कि लंकापति रावणके पुतले को जलाया जाना गलत है। इससे वातावरण प्रदूषित होता है। जो कानूनन गलत भी है। अगर इसका उल्लंघन किया जाता है, तो उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी जाएगी। थाने से मुकदमा दर्ज न हुआ, तो अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा। इस अवसर पर संजय सारस्वत, गजेंद्र सारस्वत, ब्रजेश सारस्वत, देवेंद्र सारस्वत, रमाकांत, संजीव, सुनहरी लाल, अजय, किशन, प्रमोद आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

फाइव स्टार होटल में गुंडागर्दी का मामला: फरार आशीष पांडे ने सरेंडर किया, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

फाइव स्टार होटल में गुंडागर्दी का मामला: फरार आशीष पांडे ने सरेंडर किया, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा  18 अक्टूबर, 2018 2:54 PM   SHARE ईमेल करें 0 टिप्पणियां फाइव स्टार होटल हयात में गुंडारर्दी के मामले में आशीष पांडे ने सरेंडर किया नई दिल्ली:  दिल्ली के फाइव स्टार हयात होटल में बीते दिनों पिस्टल के दम पर गुंडागर्दी करने वाले आशीष पांडे ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इससे पहले आशीष ने सरेंडर की अर्जी दी और साथ ही आशीष ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया है और उसने कहा कि इस पूरे मामले में सिर्फ एक पक्ष की बात सुनी गई. बता दें कि आशीष बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडे का बेटा है. आषीष पांडे ने सरेंडर करने से पहले एक वीडियो जारी किया. इस वीडियो में आशीष कह रहा है कि उसका मीडिया ट्रायल हो रहा है. इस पूरे मामले में सिर्फ एक पक्ष की बात सुनी गई है. मेरी बात नहीं सुनी गई है. वहीं, दिल्ली पुलिस की टीम कोर्ट में आशीष पांडे को कस्टडी में लेने के लिए पहुंच चुकी है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में...

कंबल बाबा के ऑडियो से सियासी तूफान, बोले- 10 करोड़ और मंत्री बनने के लिए कांग्रेसी नेता गए BJP में

छत्तीसगढ़ः कंबल बाबा के ऑडियो से सियासी तूफान, बोले- 10 करोड़ और मंत्री बनने के लिए कांग्रेसी नेता गए BJP में रायपुर:  छत्तीसगढ़ में सियासी गलियारे में टहलने वाले एक रसूखदार बाबा और कांग्रेस विधायक के बीच बातचीत के कथित ऑडियो ने राजनीतिक तूफान ला दिया है. इससे बीजेपी पर कांग्रेस के नेताओं को तोड़ने का आरोप लग रहा है. छत्तीसगढ़ की राजनीति में चुनाव के वक्त यह खेल नया नहीं है. हर चुनाव से पहले नेताओं के ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग से जुड़े खुलासे बढ़ जाते हैं. इस बार जो ऑडियो आया है, वह राज्य के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के शुगर की बीमारी का इलाज करने वाले कंबल बाबा और कांग्रेस विधायक चिंतामणि महराज से जुड़ा बताया जाता है. इस कथित ऑडियो ने सियासी खलबली मचा दी है. दरअसल इस वायरल आडियो में सियासी रूप से खासे रसूखदार कंबल बाबा कांग्रेस के लुंड्रा विधायक चिंतामणि महाराज को बीजेपी में शामिल होने की पेशकश कर रहे हैं.इसके लिए उन्हें मंत्री पद का भी लालच देते सुने जा रहे हैं.   बाबा और विधायक के बीच क्या हुई बातचीत वायरल हुए कथित ऑडियो में कंबल बाबा और कांग्रेस विधायक चिंत...

सपना चौधरी पहली बार जब बैठीं बिजनेस क्लास में, एयरहोस्टेस ने कह दिया कुछ ऐसा कि उड़ गए होश...;

सपना चौधरी पहली बार जब बैठीं बिजनेस क्लास में, एयरहोस्टेस ने कह दिया कुछ ऐसा कि उड़ गए होश...; नई दिल्ली:  सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) का जादू अब सिर्फ स्टेज शोज तक सीमित नहीं है, बल्कि वह भोजपुरी (Bhojpuri), पंजाबी (Punjabi), हरियाणवी (Haryanvi) और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने खूब रंग जमा रही है. हालांकि, सपना चौधरी के लिए यहां तक का सफर पूरा करना आसान नहीं था. कई सालों के संघर्ष के बाद वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं और अब अपनी सफलता का लुत्फ उठा रही हैं. 28 वर्षीय सपना चौधरी रोहतक की रहने वाली हैं. देसी बैकग्राउंड से बिलॉन्ग करने वाली सपना चौधरी जब एलीट क्लास में एंट्री करती हैं, तो उन्हें कैसा महसूस होता है. इसका अनुभव उन्होंने एक टीवी शो के विशेष प्रोग्राम में कुमार विश्वास के साथ साझा किया.   सपना चौधरी के पेरेंट्स की तरह क्या वह भी करेंगी लव मैरिज, हरियाणवी सिंगर ने दिया ऐसा जवाब... कुमार विश्वास के साथ अपने अनुभव शेयर करते हुए सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) कहती हैं, "मैं इतनी पढ़ी-लिखी नहीं हूं, इसलिए अंग्रेजी में हाथ तंग नहीं बल्कि सबकुछ ही ...