Skip to main content

नहीं गलेगी नकल माफिया की दाल, जानिए क्या है तैयारी

जुट जाएं बोर्ड परीक्षा की तैयारी में, नहीं गलेगी नकल माफिया की दाल, जानिए क्या है तैयारी


जुट जाएं बोर्ड परीक्षा की तैयारी में, नहीं गलेगी नकल माफिया की दाल, जानिए क्या है तैयारी

25 अक्टूबर को बोर्ड जारी करेगा परीक्षा केंद्रों की सूची। पांच नवंबर तक आपत्तियां लेकर 30 नवंबर को जारी होगी फाइनल सूची।

आगरा, (जासं): यूपी बोर्ड से बोर्ड परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए। पिछली बार की तरह इस साल भी नकल माफियाओं की दाल नहीं गलने वाली। नकलविहीन परीक्षा कराने की तैयारी है। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सात फरवरी से प्रस्तावित बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण नीति घोषित कर दी। परीक्षा नकल विहीन कराने को डाटा ऑनलाइन फीड हो चुका है। जांच पूरी कर 25 अक्टूबर तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होगा। पांच नवंबर तक आपत्तियां मांगकर अंतिम सूची 30 नवंबर तक फाइनल करनी होगी।
अपर मुख्य सचिव आलोक सिन्हा ने नीति निर्धारण का पत्र जारी कर बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2019 को नकल विहीन कराने पर शासन का जोर है। ऑनलाइन प्रक्रिया में स्कूलों का डाटा फीड करने के बाद उनकी जांच कराई गई। अब 25 अक्टूबर को प्रधानाचार्यों और डीआइओएस द्वारा अपलोड सूचनाओं के आधार पर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण छात्र संख्या आवंटन के साथ होगा। डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला समिति इसका परीक्षण कर साइट पर अपलोड करेगी।

पांच नवंबर तक स्कूलों की आपत्ति और शिकायतों के प्रत्यावेदन ऑनलाइन प्राप्त किए जाएंगे, 20 नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण कर ऑनलाइन अग्र्रसारित किया जाएगा। 30 नवंबर तक सभी सूचनाओं को प्रमाणित कर केंद्र निर्धारण सूची को अंतिम रूप प्रदान कर उसे वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इस नीति का कड़ाई से अनुपालन अनिवार्य होगा, अवहेलना पर दंडनीय स्थिति देख कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्त विहीन स्कूलों के प्रवेश द्वार सहित प्रत्येक कक्ष में वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा और रिकॉर्डिंग के लिए डीवीआर लगा होना अनिवार्य होगा। इनकी रिकॉर्डिंग 30 दिनों तक सुरक्षित रखनी होगी।



Comments

Popular posts from this blog

फाइव स्टार होटल में गुंडागर्दी का मामला: फरार आशीष पांडे ने सरेंडर किया, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

फाइव स्टार होटल में गुंडागर्दी का मामला: फरार आशीष पांडे ने सरेंडर किया, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा  18 अक्टूबर, 2018 2:54 PM   SHARE ईमेल करें 0 टिप्पणियां फाइव स्टार होटल हयात में गुंडारर्दी के मामले में आशीष पांडे ने सरेंडर किया नई दिल्ली:  दिल्ली के फाइव स्टार हयात होटल में बीते दिनों पिस्टल के दम पर गुंडागर्दी करने वाले आशीष पांडे ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इससे पहले आशीष ने सरेंडर की अर्जी दी और साथ ही आशीष ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया है और उसने कहा कि इस पूरे मामले में सिर्फ एक पक्ष की बात सुनी गई. बता दें कि आशीष बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडे का बेटा है. आषीष पांडे ने सरेंडर करने से पहले एक वीडियो जारी किया. इस वीडियो में आशीष कह रहा है कि उसका मीडिया ट्रायल हो रहा है. इस पूरे मामले में सिर्फ एक पक्ष की बात सुनी गई है. मेरी बात नहीं सुनी गई है. वहीं, दिल्ली पुलिस की टीम कोर्ट में आशीष पांडे को कस्टडी में लेने के लिए पहुंच चुकी है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में...

कंबल बाबा के ऑडियो से सियासी तूफान, बोले- 10 करोड़ और मंत्री बनने के लिए कांग्रेसी नेता गए BJP में

छत्तीसगढ़ः कंबल बाबा के ऑडियो से सियासी तूफान, बोले- 10 करोड़ और मंत्री बनने के लिए कांग्रेसी नेता गए BJP में रायपुर:  छत्तीसगढ़ में सियासी गलियारे में टहलने वाले एक रसूखदार बाबा और कांग्रेस विधायक के बीच बातचीत के कथित ऑडियो ने राजनीतिक तूफान ला दिया है. इससे बीजेपी पर कांग्रेस के नेताओं को तोड़ने का आरोप लग रहा है. छत्तीसगढ़ की राजनीति में चुनाव के वक्त यह खेल नया नहीं है. हर चुनाव से पहले नेताओं के ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग से जुड़े खुलासे बढ़ जाते हैं. इस बार जो ऑडियो आया है, वह राज्य के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के शुगर की बीमारी का इलाज करने वाले कंबल बाबा और कांग्रेस विधायक चिंतामणि महराज से जुड़ा बताया जाता है. इस कथित ऑडियो ने सियासी खलबली मचा दी है. दरअसल इस वायरल आडियो में सियासी रूप से खासे रसूखदार कंबल बाबा कांग्रेस के लुंड्रा विधायक चिंतामणि महाराज को बीजेपी में शामिल होने की पेशकश कर रहे हैं.इसके लिए उन्हें मंत्री पद का भी लालच देते सुने जा रहे हैं.   बाबा और विधायक के बीच क्या हुई बातचीत वायरल हुए कथित ऑडियो में कंबल बाबा और कांग्रेस विधायक चिंत...

सपना चौधरी पहली बार जब बैठीं बिजनेस क्लास में, एयरहोस्टेस ने कह दिया कुछ ऐसा कि उड़ गए होश...;

सपना चौधरी पहली बार जब बैठीं बिजनेस क्लास में, एयरहोस्टेस ने कह दिया कुछ ऐसा कि उड़ गए होश...; नई दिल्ली:  सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) का जादू अब सिर्फ स्टेज शोज तक सीमित नहीं है, बल्कि वह भोजपुरी (Bhojpuri), पंजाबी (Punjabi), हरियाणवी (Haryanvi) और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने खूब रंग जमा रही है. हालांकि, सपना चौधरी के लिए यहां तक का सफर पूरा करना आसान नहीं था. कई सालों के संघर्ष के बाद वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं और अब अपनी सफलता का लुत्फ उठा रही हैं. 28 वर्षीय सपना चौधरी रोहतक की रहने वाली हैं. देसी बैकग्राउंड से बिलॉन्ग करने वाली सपना चौधरी जब एलीट क्लास में एंट्री करती हैं, तो उन्हें कैसा महसूस होता है. इसका अनुभव उन्होंने एक टीवी शो के विशेष प्रोग्राम में कुमार विश्वास के साथ साझा किया.   सपना चौधरी के पेरेंट्स की तरह क्या वह भी करेंगी लव मैरिज, हरियाणवी सिंगर ने दिया ऐसा जवाब... कुमार विश्वास के साथ अपने अनुभव शेयर करते हुए सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) कहती हैं, "मैं इतनी पढ़ी-लिखी नहीं हूं, इसलिए अंग्रेजी में हाथ तंग नहीं बल्कि सबकुछ ही ...