Skip to main content

इस दिवाली 20 हजार रुपये से कम कीमत के ये 5 स्मार्टफोन्स, बन सकते हैं आपकी पहली पसंद

इस दिवाली 20 हजार रुपये से कम कीमत के ये 5 स्मार्टफोन्स, बन सकते हैं आपकी पहली पसंद


इस दिवाली 20 हजार रुपये से कम कीमत के ये 5 स्मार्टफोन्स, बन सकते हैं आपकी पहली पसंद

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है और दिवाली भी आने वाली है। ऐसे में अगर आप अपने किसी चाहने वालों को स्मार्टफोन गिफ्ट करना चाहते हैं तो इस साल लॉन्च हुए 5 स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत 20,000 रुपये से कम है।
Xiaomi Mi A2
कीमत- 16,999 रुपये
यह फोन स्टॉक एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करता है। इसमें 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो इसमें 20 मेगापिक्सल का सोनी IMX376 सेंसर दिया गया है। यह फोन (2.2 गीगाहर्ट्ज की 4 कोर्स और 1.8 गीगाहर्ट्ज की 4 कोर्स) ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 से लैस है। इसमें क्विक चार्ज 4+ तकनीक दी गई है। फोन को पावर देने के लिए 3100 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Honor Play
कीमत- 19,999 रुपये

इस स्मार्टफोन को भारत में हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को दो मेमोरी वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी मेमोरी एवं 6 जीबी रैम और 64 जीबी मेमोरी के साथ लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में किरीन 970 प्रोसेसर दिया गया है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढाई जा सकती है। फोन के डिस्प्ले मे एप्पल आइफोन एक्स की तरह ही नॉच फीचर दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, ग्रेविटी सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन मिडनाइट ब्लू और नेवी ब्लू कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध हैं। फोन ईएमयूआई 8.2 यूजर इंटरफेस पर काम करता है जो एंड्रॉइड 8.1 ओरियो को सपोर्ट करता है।
Redmi Note 5 Pro
कीमत- 14,999 रुपये
फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर पर वर्टीकल ड्यूल कैमरा के साथ 5 मेगापिक्सल का सैमसंग सेंसर और 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX 486 सेंसर दिया गया है। इसका फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल के सोनी IMX 376 सेंसर के साथ आता है।
Honor 9N
कीमत- 13,999 रुपये से शुरू
इस फोन में 5.84 इंच का फुल एचडी प्लस फुलव्यू आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 8.0 ऑरियो पर काम करता है। यह फोन ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरीन 659 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Asus Zenfone Max Pro M1
कीमत- 14,999 रुपये
Asus Zenfone Max Pro M1 में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यून 2160×1080पिक्सल है। फोन का अस्पेक्ट रेशियो 18:9। इसमें 6GB की रैम और 64GB की स्टोरेज दी गई है। इसकी स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। बात करें इसके प्रोसेसर तो पावर के लिए इसमें ऑक्टा-कोर क्लावकॉम स्नैपड्रैगन 636 SoC चिपसेट लगा है। यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लगा है। वहीं, फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000 एमएएच की पावरफुल बैटरी लगी है। 





Comments

Popular posts from this blog

फाइव स्टार होटल में गुंडागर्दी का मामला: फरार आशीष पांडे ने सरेंडर किया, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

फाइव स्टार होटल में गुंडागर्दी का मामला: फरार आशीष पांडे ने सरेंडर किया, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा  18 अक्टूबर, 2018 2:54 PM   SHARE ईमेल करें 0 टिप्पणियां फाइव स्टार होटल हयात में गुंडारर्दी के मामले में आशीष पांडे ने सरेंडर किया नई दिल्ली:  दिल्ली के फाइव स्टार हयात होटल में बीते दिनों पिस्टल के दम पर गुंडागर्दी करने वाले आशीष पांडे ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इससे पहले आशीष ने सरेंडर की अर्जी दी और साथ ही आशीष ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया है और उसने कहा कि इस पूरे मामले में सिर्फ एक पक्ष की बात सुनी गई. बता दें कि आशीष बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडे का बेटा है. आषीष पांडे ने सरेंडर करने से पहले एक वीडियो जारी किया. इस वीडियो में आशीष कह रहा है कि उसका मीडिया ट्रायल हो रहा है. इस पूरे मामले में सिर्फ एक पक्ष की बात सुनी गई है. मेरी बात नहीं सुनी गई है. वहीं, दिल्ली पुलिस की टीम कोर्ट में आशीष पांडे को कस्टडी में लेने के लिए पहुंच चुकी है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में...

कंबल बाबा के ऑडियो से सियासी तूफान, बोले- 10 करोड़ और मंत्री बनने के लिए कांग्रेसी नेता गए BJP में

छत्तीसगढ़ः कंबल बाबा के ऑडियो से सियासी तूफान, बोले- 10 करोड़ और मंत्री बनने के लिए कांग्रेसी नेता गए BJP में रायपुर:  छत्तीसगढ़ में सियासी गलियारे में टहलने वाले एक रसूखदार बाबा और कांग्रेस विधायक के बीच बातचीत के कथित ऑडियो ने राजनीतिक तूफान ला दिया है. इससे बीजेपी पर कांग्रेस के नेताओं को तोड़ने का आरोप लग रहा है. छत्तीसगढ़ की राजनीति में चुनाव के वक्त यह खेल नया नहीं है. हर चुनाव से पहले नेताओं के ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग से जुड़े खुलासे बढ़ जाते हैं. इस बार जो ऑडियो आया है, वह राज्य के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के शुगर की बीमारी का इलाज करने वाले कंबल बाबा और कांग्रेस विधायक चिंतामणि महराज से जुड़ा बताया जाता है. इस कथित ऑडियो ने सियासी खलबली मचा दी है. दरअसल इस वायरल आडियो में सियासी रूप से खासे रसूखदार कंबल बाबा कांग्रेस के लुंड्रा विधायक चिंतामणि महाराज को बीजेपी में शामिल होने की पेशकश कर रहे हैं.इसके लिए उन्हें मंत्री पद का भी लालच देते सुने जा रहे हैं.   बाबा और विधायक के बीच क्या हुई बातचीत वायरल हुए कथित ऑडियो में कंबल बाबा और कांग्रेस विधायक चिंत...

सपना चौधरी पहली बार जब बैठीं बिजनेस क्लास में, एयरहोस्टेस ने कह दिया कुछ ऐसा कि उड़ गए होश...;

सपना चौधरी पहली बार जब बैठीं बिजनेस क्लास में, एयरहोस्टेस ने कह दिया कुछ ऐसा कि उड़ गए होश...; नई दिल्ली:  सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) का जादू अब सिर्फ स्टेज शोज तक सीमित नहीं है, बल्कि वह भोजपुरी (Bhojpuri), पंजाबी (Punjabi), हरियाणवी (Haryanvi) और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने खूब रंग जमा रही है. हालांकि, सपना चौधरी के लिए यहां तक का सफर पूरा करना आसान नहीं था. कई सालों के संघर्ष के बाद वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं और अब अपनी सफलता का लुत्फ उठा रही हैं. 28 वर्षीय सपना चौधरी रोहतक की रहने वाली हैं. देसी बैकग्राउंड से बिलॉन्ग करने वाली सपना चौधरी जब एलीट क्लास में एंट्री करती हैं, तो उन्हें कैसा महसूस होता है. इसका अनुभव उन्होंने एक टीवी शो के विशेष प्रोग्राम में कुमार विश्वास के साथ साझा किया.   सपना चौधरी के पेरेंट्स की तरह क्या वह भी करेंगी लव मैरिज, हरियाणवी सिंगर ने दिया ऐसा जवाब... कुमार विश्वास के साथ अपने अनुभव शेयर करते हुए सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) कहती हैं, "मैं इतनी पढ़ी-लिखी नहीं हूं, इसलिए अंग्रेजी में हाथ तंग नहीं बल्कि सबकुछ ही ...