Skip to main content

Posts

सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ दो कदम पीछे हैं रोहित शर्मा

दूसरे वनडे के दौरान रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। नई दिल्ली, जेएनएन।  भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में नाबाद 152 रन की पारी खेली। रोहित ने अपनी इस पारी में कुल 15 चौके और 8 छक्के लगाए। इस मैच के बाद वो भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गए। रोहित के नाम पर वनडे क्रिकटे में इस वक्त कुल 194 छक्के दर्ज हो गए हैं और वो पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ दो कदम पीछे हैं।  सचिन को पीछे छोड़ सकते हैं रोहित शर्मा भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर हैं जबकि रोहित शर्मा तीसरे पायदान पर। सचिन के नाम पर कुल 195 छक्के हैं और रोहित अब तक 194 छक्के लगा चुके हैं। ऐसे में अगर रोहित विशाखापत्तनम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो छक्के और जड़ देते हैं तो वो सचिन को पीछे छोड़ते हुए भारत की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ जाएंगे।...
Recent posts

सुप्रीम कोर्ट ने तय किया पटाखे जलाने का 'मुहूर्त', जानें फैसले की तीन बड़ी बातें

Supreme Court Verdict: कोर्ट ने पिछले साल दीवाली पर दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक लगाई थी. याचिकाकर्ता इसे पूरे देश मे लागू करने की मांग कर रहे हैं. केंद्र सरकार ने कहा है कि पटाखों की बिक्री रोकने से बेहतर है, उनके उत्पादन को लेकर नियम बनें. नई दिल्ली:  सुप्रीम कोर्ट ने दीवाली से पहले आज पटाखों पर बड़ा फैसाल सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक देशभर में पटाखों की बिक्री, उत्पादन और जलाने पर रोक नहीं होगी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बेहद कड़ी शर्तों के साथ बिक्री, उत्पादन और जलाने की इजाजत दी है. सबसे अहम बात है कि कोर्ट ने पटाखे जलाने का समय तय कर दिया है. पहली बड़ी बात: पटाखों की बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पटाखा कारोबारियों को डर था कि अगर सुप्रीम कोर्ट से उनके खिलाफ फैसला आया कतो धंधा सचौपट हो जाएगा. सुप्रीम कोर्ट सभी पटाखा विक्रेताओं को राहत जरूर दी है. कोर्ट ने कहा है कि कम प्रदूषण वाले पटाखे ही बनाए और बेचे जाएंगे. तय डेसीबल मानक वाले पटाखे ही बेचे जा सकते हैं. सिर्फ लाइसेंस धारक ही पटाखों की बिक्री कर सकते हैं. इसके साथ ही ...

रेल की पटरियों पर खूनी खेल, दो वर्षों में जा चुकी है 40 हजार से अधिक लोगों की जान

अमृतसर में दशहरा की संध्या हुई दुर्घटना के बाद तकरीबन सभी संबंधित विभागों समेत राज्य और केंद्र सरकार, कोई भी इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। दशहरा के मौके पर अमृतसर में दो रेलगाड़ियों से कुचल कर हुई वीभत्स मौतों ने पूरे देश को उत्सवी माहौल के बीच उदासी में डुबो दिया। इस मसले को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच आरोप प्रत्यारोप भी चल रहे हैं और तमाम दूसरे सवाल भी उठ रहे हैं। रावण दहन के दौरान घटी इस घटना में अगर बारीकी से देखें तो राज्य सरकार, रेल प्रशासन, स्थानीय निकाय और आम लोग सभी दोषी नजर आते हैं। अगर थोड़ी सावधानी बरती गई होती तो इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को टाला जा सकता था। लेबल क्रॉसिंग पर सारी व्यवस्थाओं के बाद भी दुर्घटनाओं की गुंजाइश बनी रहती है, इस घटना ने इस बात का साफ संकेत दे दिया है। इस नाते लेबल क्रॉसिंगों को समाप्त करने की रेलवे की नीति में कुछ ठोस एहतियाती उपाय लाजिमी हैं। इस घटना में रविवार तक 61 मौतों और 72 घायलों की प्रशासन ने पुष्टि की है। साथ ही रेलवे ने कहा है कि उसे दशहरा कार्यक्रम की सूचना नहीं दी गई थी और रेल लाइन पर भारी भीड़ का एकत्र होना ...

पाक पीएम को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्मीर नहीं, अपने देश पर ध्यान दें इमरान

भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के कश्मीर पर ट्वीट का करारा जवाब दिया है। नई दिल्ली ।   भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के कश्मीर पर ट्वीट का करारा जवाब दिया है। दरअसल, सोमवार को इमरान खान ने कश्मीर को भारत अधिकृत कश्मीर बताया था और कहा था कि भारत निर्दोष कश्मीरियों को मार रहा है।   इसके जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, 'पाकिस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा उनके ट्वीट में की गई टिप्पणियां बेहद खेदजनक हैं। भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने के बजाय, पाकिस्तान नेतृत्व को अपने मामलों पर ध्यान देना चाहिए। पाकिस्तान, भारत और उसके अन्य पड़ोसियों के खिलाफ आतंकवादियों और आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने के बजाय आतंकवाद और आतंकवाद के बुनियादी ढांचे के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करके इस क्षेत्र के लोगों के हितों की सेवा करे।' इससे पहले इमरान खान ने ट्वीट कर इमरान खान ने कहा था, 'भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा बेगुनाह कश्मीरियों की हत्या के नए चक्र की कड़ी निंदा करते हैं। समय आ गया है कि भारत यह समझे कि उसे संयुक्त र...

भारत का पाक को चेतावनी, हरकतों से बाज आएं, आज होगी दोनों देशों के डीजीएमअो के बीच बातचीत

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को सख्त संदेश दिया है कि वो अपनी हरकतों से बाज आए। नई दिल्ली।  भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को सख्त संदेश दिया है कि वो अपनी हरकतों से बाज आए। साथ ही घुसपैठ के दौरान मारे गए अपने लोगों के पार्थिव शरीर वापस ले जाये। नियंत्रण रेखा पर हथियारबंद घुसपैठियों के हमले में भारत के तीन सैनिकों के शहीद होने के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को कड़ी चेतावनी देते हुए आगाह किया है कि वह अपनी जमीन पर सक्रिय आतंकवादियों की हरकतों पर अंकुश लगाए और घुसपैठ में उनकी मदद करना बंद करे। सेना ने दोनो देशों के बीच स्थापित संपर्क माध्यम के जरिए पाकिस्तानी सेना से जवाबी कार्रवाई में मारे गए दो पाकिस्तानी घुसपैठियों के शव ले जाने को भी कहा है। सेना के अनुसार उसे इस बात की पुख्ता जानकारी है कि बड़ी संख्या में आतंकवादी सीमा के पार लांच पैड पर बैठे हैं और वे बर्फबारी शुरू होने से पहले घुसपैठ की फिराक में हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भारतीय सेना के डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस) दफ्तर की पाक सेना के डीजीएमओ से बात होनी है। रक्षा मंत्रालय क...

..तो मुजफ्फरपुर में भी हो जाती अमृतसर जैसी घटना

फ्लायर-शोल्डर :: प्लेटफॉर्म एक पर इंटरसिटी, तीन पर मौर्य, बीच के मेन ट्रैक पर परीक्षार्थियों की भीड़ और मालगाड़ी पास कराने की सूचना ---------------- घोर लापरवाही -मौर्य एक्सप्रेस के मुजफ्फरपुर : अभी चार ही दिन हुए हैं अमृतसर हादसे के। एक लापरवाही बड़ी घटना को अंजाम दे गई। बावजूद यह लापरवाही अनवरत है। लोगों को पटरियों पर चलना, दौड़ना, पार करना आदि ये सब आम है। सोमवार को जंक्शन पर कुछ ऐसा ही माजरा देखने को मिला। रेलवे गु्रप डी की परीक्षा देनेवाले परीक्षार्थियों की भीड़ जंक्शन पर उमड़ पड़ी। गोरखपुर से हटिया जानेवाली मौर्य एक्सप्रेस के तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर आने की सूचना होते ही परीक्षार्थी बेकाबू हो गए। ट्रेन में सीट पाने के लिए वे प्लेटफॉर्म पर दौड़ने लगे। इसमें कई यात्रियों से टकराए तो कई वेंडर ट्रॉलियों से। कई परीक्षार्थी एक व तीन के बीच मेन लाइन पर पहुंच गए। देखते-देखते अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई। ट्रेन के आते ही चढ़ने के लिए मारामारी शुरू हो गई। परीक्षार्थियों ने एसी, स्लीपर व जनरल बोगी में कब्जा कर लिया। आरक्षित सीट पर बैठने की कोशिश की, यात्रियों ने जब विरोध किया तो उनसे उ...

Facebook ने लॉन्च किया वीडियो कॉलिंग डिवाइस, जानें इसके खास फीचर्स

सोशल मीडिया कंपनी facebook ने एक स्मार्ट वीडियो कॉलिंग डिवाइस Portal और Portal+ लॉन्च किया है नई दिल्ली (टेक डेस्क)।  पिछले कई महीने से विवादों की वजह से सुर्खियों में बनी सोशल मीडिया कंपनी facebook ने एक स्मार्ट वीडियो कॉलिंग डिवाइस Portal और Portal+ लॉन्च किया है। इस डिवाइस की मदद से फेसबुक यूजर्स अपने फ्रेंड्स के साथ वीडियो कॉल कर सकेंगे। इन डिवाइस का मुख्य फीचर इसमें मौजूद खास कैमरा है। इन दोनों ही डिवाइस में खास कैमरा दिया गया है। साथ ही डिवाइस की स्क्रीन भी काफी बड़ी दी गई है। फेसबुक ने पिछले कुछ महीने में प्राइवेसी फीचर्स पर काफी काम किया है। इन दोनों ही डिवाइस के कैमरे और माइक्रोफोन्स को एक स्विच के माध्यम से ऑफ किया जा सकता है। स्विच देने के पीछे फेसबुक का मकसद यह है कि डिवाइस लोगों को वॉच न कर रहा हो। इससे पहले अमेजन के स्मार्ट डिवाइस से प्राइवेसी लीक की खबरें भी पहले आ चुकी हैं। इन स्मार्ट डिवाइस के कैमरे में फेस रिकॉग्निशन फीचर दिया गया है जो वीडियो कॉल पर बात करे यूजर्स के फेस को रिकॉग्नाइज करके फॉलो करता है। इसके साथ ही आपके लीविंग रूम या किचन में क...